हाय रे जमाना : इसे कहते है बेशर्मी की हद ! पत्नी व सोलह वर्ष के बेटे को रहते पति कर रहा था दूसरी शादी, पहली पत्नी ने मौके पर पहुंच किया हंगामा

(पीड़ित पहली पत्नी व उसका सोलह साल का बेटा)

मढ़ौरा (सारण) : मंगलवार को मढ़ौरा के शिल्हौड़ी शिव मंदिर में पहले से शादीशुदा व्यक्ति शादी रचाने की तैयारी में था , तभी उसकी पहली पत्नी पहुंच गई।

पति को दूल्हा बने देख पहली पत्नी का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया। उसने शादी के मंडप में जाकर दूल्हा बने पति का सेहरा नोच दिया और हंगामा करने लगी। हंगामा को देख लोग जमा हो गए और मामले को देख किसी ने पुलिस को सुचना कर दी। पुलिस ने पहुंच कर सभी को थाने ले आई और दोनों पक्ष को हड़काया और शादी नहीं करने हिदायद देकर वापस छोड़ दिया। मामले के अनुसार कोपा निवासी नीलम देवी की शादी सन 2000 में कोपा के ही शंकर साह के पुत्र प्रकाश साह से हुई थी। उसे एक पुत्र भी हुआ जो अब 16 साल का है । शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रूपये के लिये प्रताड़ित कर रहे थे। इस बीच 2002 मे हाथ पैर बांधकर जलाने का भी प्रयास किया किसी तरह जान बचने पर बह मायके आ गई तब से वह अपने मा पिता के यहा ही रह रही थी। दहेज मे हत्या के प्रयास मामले को लेकर एक मुकदमा भी छपरा न्यायालय में चल रहा है । इधर प्रकाश साह ने दुसरी शादी की योजना बना ली । मंगलबार को शिल्हौरी मंदीर में दुसरी शादी करने पहुंचा था । किसी इसकी सुचना पहली पत्नी नीलम को दे दी थी । सूचना पर नीलम जब मंदीर पहुंची तो प्रकाश दुल्हा बन मंडप में बैठा दिख गया ।
৥ पुलिस ने कहा रूकवा दी शादी,ग्रामीणों ने कहा पुलिस के पहुंचने के बाद भी हुई शादी:-
मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि पहली पत्नी की शिकायत के आलोक में शादी रुकवा दी गई है । दोनो पक्षों को इस तरह से शादी नही करने की हिदायद दी गई है । इधर ग्रामिणो ने बताया कि मामले मे पुलिस ने कोई कारवाई नही की । डाट फटकार लगाकर आरोपी को छोड़ दिया । थाना से निकले प्रकाश ने अपनी शादी की प्रक्रिया पुरी की अौर नई दुल्हन को लेकर अपने घर चला गया ।
#साभार : संजीव कुमार /दैनिक भास्कर , मढ़ौरा