सीवान में किसान सलाहकारों ने किया किसान क्रेडिट कार्ड  बैठक का बहिष्कार 
✍परमार डाॅट काॅम : सीवान 

सीवान में गुरूवार को जिला कृषि कार्यालय पर आयोजित किसान क्रेडिट कार्ड हेतु बैठक का किसान सलाहकारों ने बहिष्कार कर दिया। बैठक दो पालियो में आयोजित थी। जिसके बाद जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार राव ने जैसे तैसे बिना पंचायत सलाहकारों के     कृषि समन्वयकों  व बिएओ के बीच समीक्षा किया। प्रथम पाली के दौरान ही सलाहकारों ने अपने जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी से मिल एक ज्ञापन सौंपा। तथा सरकार द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने को लेकर आज के बैठक से दुर रहने का बात कहा। जिसके बाद कार्यालय के बाहर निकल अपने एकजुटता का परिचय देते हुए धरना पर बैठ कर  विरोध प्रकट किया। संघ के जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने कहा कि आठ अगस्त को कान्टेक्ट धारी कर्मियों को लेकर चौधरी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री जी को दिय़ा है। वह बिहार के लाखो कर्मियों के साथ धोखा देने का कार्य किया गया है इस रिपोर्ट के मुताबिक किसान सलाहकार, आशा कार्यकर्ता, न्याय मित्र सहित दर्जनो कर्मियों को कमेटी एक सिरे से खारिज कर दी है व इन्हे संविदा कर्मी तक नहीं मान रही। वहीं सलाहकार आज दस वर्षो से सारा काम जन सेवक का करते आ रहे हैं पर यह कमेटी कह रही की जन सेवक के लिए इन लोगों का दावा भविष्य मे मान्य नहीं है जो पुरे बिहार के लिए घातक सिद्ध होगा। वहीं हमारे प्रति हाईकोर्ट के एक केश का हवाला देकर षडयंत्र रची जा रही है। अगर रिपोर्ट में बदलाव नहीं किया गया और जन सेवक का दर्जा नहीं दिया गया   तो हम सड़क से लेकर सदन तक आन्दोलन करने को मजबूर होगें। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुसतक़ीम अंसारी, सचिव हरेनद्र प्रसाद, जिला कोर कमेटी अध्यक्ष नन्द लाल जी, हरेराम सिंह, सुशील कुमार राम सहित सैकड़ों किसान सलाहकार मौजूद थे ।