मझौलिया से राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-
मास्क और साबुन का वितरण जारी ।।।
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के डुमरी पंचायत में मुखिया अल्का राय पति प्रवीण कुमार राय
उर्फ सोनू राय द्वारा गरीब और जरूरतमंदो के बीच मास्क,साबून का वितरण जारी है तथा पूर्व में भी मुखिया पति व समाजसेवीयो के द्वारा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया । मुखिया अल्का राय ने बताया कि डुमरी पंचायत में कुल सात वार्ड है ।
जिसमे सात हजार मास्क व तीन हजार पाँच सौ डेटॉल साबुन वितरण करना है । जिसमे एक परिवार को 4 मास्क और 2 साबुन सरकार द्वारा पंचम वित्त आयोग के राशि से वितरण करना है।
सभी वार्डो में वितरण जारी है। पंचायत वासियो को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड 19 से बचने के लिए सम्पूर्ण लॉक डाउन का पालन करे ।घर मे ही रहे तथा एक दूसरे से दूरी बनाए रखे।साथ ही कहा कि सर-सफाई व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे।





Recent Comments