दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। नगर क्षेत्र के सरकारी गाछी एसएच- 73 पर एक टोटो चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चिकेन खरीद रहे युवको को ठोकर मार दी। ठोकर में चिकेन काउंटर पर खड़े तीन युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना को देख कर आप पास के लोग जमा हो गए । स्थानीय लोगों ने टोटो चालक को पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया और जमकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। जख्मी में अगौथर निवासी 18 वर्षीय छोटू कुमार, धेनुकी निवासी 18 वर्षीय निरहू कुमार और एक अन्य का नाम शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार धेनुकी सरकारी गाछी के पास तीनों युवक चिकेन काउंटर पर चिकेन खरीद रहे थे। इसी दौरान तरैया की ओर से आ रही एक टोटो सामने से आ रही बस को साइड देने में अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित टोटो सड़क किनारें स्थित चिकेन काउंटर की चली गई। जहां पहले से खड़े तीन युवकों से तेज ठोकर मार दी। ठोकर लगने से तीनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए जिसमें धेनुकी निवासी निरहू की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना से नाराज लोगों ने टोटो चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। घटना में टोटो चालक डेवढ़ी पश्चिम टोला निवासी मूकेश कुमार भी जख्मी हो गया।