मांझी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह का शुभारम्भ शुक्रवार को बाबा मधेश्वर नाथ मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें पंचायत स्तर पर गठित टोलियों के सदस्यों ने आपस में चर्चा व विचार-विमर्श किया।अभियान प्रमुख बबलू शर्मा ने बताया कि निधि संग्रह का कार्य 27 फरवरी तक चलेगा। मौके पर विहिप जिला उपाध्यक्ष रामायण तिवारी, कोषप्रमुख अमिताभ कुमार ओझा, दिलीप चौधरी, सरल मांझी, अनिल राम, शैलेन्द्र वर्णवाल, मनन बाबा, दुर्गेश्वर सिंह, निशांत राज सिंह, पप्पू कुमार गुप्ता, मैथिली शुक्ला, डब्लू ओझा, उमेश कुमार साह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
-/-