दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया परिवहन विभाग के आदेश के आलोक में मोटरयान निरीक्षक और enforcement की संयुक्त टीम ने शिकारपुर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया! जिसमें दर्जनों स्कूल बस समेत ,भारी वाहन जप्त कर 1 लाख जुर्माना वसूला गया !उक्त बातों की जानकारी मोटरयान निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और राकेश कुमार ,एनफोर्समेंट ने देते हुए बताया !कि कि यह अभियान विभागीय आदेश के आलोक में जिले के सभी जगहों पर विशेष अभियान के तहत यह जांच किया जा रहा है !जिसमें स्कूल बसों में अग्निशमन ,एक शिक्षक ,एक आपातकालीन दरवाजा ,सीट से ज्यादा बस में बच्चों का ना हो, एवं मोटरयान नियमावली की सख्ती से पालन कराने के लिए और जिससे आम आदमी को बेहतर सुरक्षा प्रदान हो सके! इसके लिए जांच की जा रही है! यह जांच लगातार जारी रहेगा!