सारण :एक लीटर देशी शराब के साथ एक धंधैबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार,  भेजा जेल 
अमनौर /सारण 

​अमनौर  थाना क्षेत्र के बसंतपुर बंगला गांव में अमनौर पुलिस ने छापामारी कर एक लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. उक्त छापेमारी मंगलवार को देर शाम को किया गया. पकड़ा गया धंधेबाज उक्त गांव के मोहन मांझी बताया गया है. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पकड़ा गया धंधेबाज को  इस मामले में छपरा जेल भेज दिया गया.