सारण :परसा में हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 9 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन 20 फरवरी से , तैयारी अंतिम चरण में

परसा-
नगर पंचायत परसा बजार स्तिथ शोभेपरसा परसा मथुरा गाँव स्तिथ नव निर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 9 दिवसीय महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से आगामी 20 फ़रवरी से 28 फ़रवरी तक श्री मारुती नंदन महायज्ञ एव हनुमत अचल प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया है।यज्ञ की तैयारी अंतिम चरण पर है।यज्ञ के लिए कलाकारों द्वारा शानदार यज्ञशाला का अंतिमरूप दे दिया गया है।यज्ञ में स्थापित होने वाले देबी देवता स्वरुप प्रतिमा की तैयारी में शिल्पकार रात दिन एक कर अंतिम रूप देने में जुटे है।देवी देवता की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए कुटिया की तैयारी पूरी कर लिया गया है।
*संत शिरोमणि श्री नारद बाबा के नेतृत्व में आयोजित होगा यज्ञ*
हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 9 दिवसीय आयोजित होने वाली महायज्ञ संत शिरोमणि श्री नारद बाबा के कुशल नेतृत्व में ग्रामीणों और अयोध्या हरिद्वार बृन्दावन आदि धार्मिक स्थलो से आये साधू संतो के सहयोग से संपन होगा।यज्ञ की सफलता के लिए यज्ञ का आयोजक संत श्री नारद बाबा द्वारा इंद्रभूषण सिंह को मुख्य संरक्षक उमाशंकर सिंह को अध्यक्ष अर्जुन सिंह को संयोजक तथा अन्य कार्यकरणी सहयोग समिति के लिए अशोक सिंह जय प्रकाश सिंह धुरी सिंह राम प्रकाश सिंह विन्देश्वर सिंह शीला नाथ सिंह उमेश सिंह मुरारी सिंह सुनील सिंह आदि लोगो को अलग अलग जिम्मेवारियां सौपी गई है।
*20 फ़रवरी को कलशयात्रा के साथ शुरू होगा 9 दिवसीय महायज्ञ*
नप परसा मथुरा में आयोजित होने वाले 9 दिवसीय महायज्ञ संत शिरोमणि श्री नारद बाबा के नेतृत्व में आगामी 20 फ़रवरी को कलशयात्रा के साथ शुरू होगा।कलशयात्रा के उपरांत यज्ञ के लिए अग्नि प्रज्वलित कार्यक्रम के साथ ही अयोध्या रासलीला बृंदावन के श्री राधेश्याम शास्त्री के द्वारा प्रतिदिन दिन में 11 बजे से 1 बजे शाम में 4 बजे से 6 बजे शाम तक श्री राम कथा तथा रात्रि के 8 बजे से रासलीला का आयोजन किया जायेगा।सुबह शाम पंडित श्री उमानाथ मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों साधू संतो द्वारा वैदिक विधिविधान तथा मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना किया जायेगा।
*श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था के लिए यज्ञ में रहेगा कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था*
9 दिवसीय महायज्ञ में पूजा अर्चना करने आने वाले दूर दराज से महिला किशोरी साधू संत श्रद्धालुओं के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया गया है।महायज्ञ के मुख्य संयोजक इद्रभूषण सिंह संयोजक अर्जुन सिंह ने बताया कि यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय थाना समेत कई पदाधिकारी को आवेदन देकर सुरक्षा ब्यवस्था उपलब्ध कारणे की अपील किया गया है।साथ ही यज्ञ कमिटी द्वारा लगभग 50 लोगो को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी सौपी गई है।




Recent Comments