बेतिया – बगहा:-टली बड़ी दुर्घटना,पंद्रह वर्षीय युवक ने बचा ली

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:– 
बगहा:-प.च गोरखपुर नरकटियागंज रेल खंड पर अवसानी हाल्ट के समीप ट्रैक टूटने के कारण गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली 55072 सवारी गाड़ी दुर्घटना के शिकार होने से बची है।समाचार के मुताबिक ट्रैक टूटा हुआ देखकर अवसानी गांव के एक पन्द्रह वर्षीय लड़के ने अपना लाल स्वेटर को झंडी दिखाकर उक्त सवारी गाड़ी को रोका।सवारी गाड़ी रूकने के बाद, गाड़ी का ड्राइवर उतरकर निरीक्षण किया, तो लड़के के बताया हुआ ट्रैक टुटा हुआ देखा।तो आगे बगहा स्टेशन अधीक्षक  को सूचना दी।उसके बाद गाड़ी को उसी जगह रोक दिया और आदेश की प्रतीक्षा करने लगे।वही रेलवे बगहा स्टेशन अधीक्षक जयकुमार प्रसाद ने तुरंत मेमो के द्रारा आईओ डब्लु राकेश कुमार को इसकी सूचना दी।