बेतिया – नरकटियागंज:– राष्ट्रीय जनता दल (किसान प्रकोष्ठ),पं. चम्पारण के पदाधिकारीयो की बैठक एवं प्रेस वार्ता बिहार गेस्ट हाउस शिवगंज चौक (नरकटियागंज) में सम्पन्न

न्यूज इनपुट अर्जुन भारतीय नरकटियागंज प. चम्पारण बिहार:–
आज मंगलवार के दिन 23 फरवरी को माननीय श्री शरद यादव जी के चम्पारण दौरा को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (किसान प्रकोष्ठ),पं. चम्पारण के पदाधिकारीयो की बैठक एवं प्रेस वार्ता बिहार गेस्ट हाउस शिवगंज चौक (नरकटियागंज) में सम्पन्न हुआ।सभा के अध्यक्षता करते हुए जनता दल के जिला अध्यक्ष(किसान सेल) विनय कुमार यादव ने कहा की 22 फरवरी और 23 फरवरी को शरद यादव के चंपारण यात्रा के दौरान हम सभी कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर साथ देंगे।सबसे पहले वो पश्चिमी चंपारण में आएंगे ।उनकी यात्रा सड़क मार्ग से होकर गुजरेगी।इनका कार्यक्रम चनपटिया में भी है चनपटिया चौक पर जनता दल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।जिला अध्यक्ष (किसान सेल) के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कहा कि बेतिया के मंशाटोला में भी शरद यादव का कार्यक्रम है।मंशाटोला में मुखिया प्रतिनिधि एजाज आलम को जिम्मेदारी दी गयी है।

साथ ही विनय कुमार यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा कि जन जन तक हम सभी संवाद पहुँचाना चाहते है कि आगामी 23 फरवरी के कार्यक्रम को जितने भी समाजवादी विचारधारा के लोग जुड़े हुए है,सब एकसूत्र में आये,एक जगह जुटे और यह कार्यक्रम को सफल बनावें।वही बैठक में आये हुए मजहर आलम ने कहा कि चनपटिया प्रखंड के वृंदावन में ऐतिहासिक जगह पर भी शरद यादव का समारोह होगा और लोगो से जन संवाद भी करेंगे।मजहर आलम ने कहा कि शरद यादव के स्वागत के लिए हम सभी हर संभव तैयार रहेंगे।राष्ट्रीय जनता दल के हर कार्यकर्ता उनके कंधा से कंधा मिलाकर राजद को मजबूत करने के लिए तत्पर है।दूसरे दिन का कार्यक्रम मोतिहारी जिला में होगा।मौके पर प्रदेश महासचिव जदयू शरद गुट के उपेंद्र विद्रोही, जदयू शरद गुट के जिला अध्यक्ष अमित कुमार दुबे,झुना मिया,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।