जिले में घर-घर कोविड टीकाकरण का हो रहा है सर्वे

  • आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से किया जा रहा है सम्पर्क
  • दूसरे डोज़ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है
    -18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगा कि नहीं ,हो रही है घर घर पूछताछ

मोतिहारी, 16 नवम्बर। पूर्वी चम्पारण जिले को कोविड से मुक्त करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। जिले के कई प्रखण्डों समेत हरसिद्धि प्रखंड में लोगों को कोविड 19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोविड टीकाकरण का सर्वे किया जा रहा है।

  • बैरिया, घोघरहा, वार्ड नं 1सहित अन्य स्थानों में हो रहा है सर्वे:
    प्रभारी चिकित्सक डॉ सुनील कुमार ने बताया कि- हरसिद्धि प्रखंड में मंगलवार को बीसीएम प्रमोद बैठा, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम के द्वारा घर -घर घूमकर बैरिया, घोघरहा, वार्ड नं 1 सहित अन्य स्थानों में सर्वे किया जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि पंचायत के घरों में कितने सदस्य 18 वर्ष से ऊपर के हैं, और कितने लोगों को कोरोना का पहला टीका पड़ा है। उनलोगों ने दूसरा डोज़ लिया कि नहीं, अगर नहीं लिया, औऱ टीका लेने का समय हो गया तो वैसे लोगों को वहीँ एएनएम की सहायता से टीका लगाया जा रहा है।
  • स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों की मन की दुविधा को दूर कर हो रहा है टीकाकरण:
    डॉ सुनील कुमार ने बताया एक आशा को अपने पोषक क्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण करना है l कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में सर्वे का काम शुरू हो गया है । आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा घर-घर जाकर टीका लेने वाले और नहीं लेने वालों की पहचान की जा रही है। वे टीका नहीं नहीं लेने वालों को टीका लेने के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। अगर उनके मन में कोरोना टीका के प्रति किसी तरह की दुविधा है तो उसे समझाकर खत्म कर टीका लेने के फायदे बताकर टीकाकरण किया जा रहा है।
  • दूसरे डोज़ के टीकाकरण के बाद ही सुरक्षा सम्भव:
    केयर के ब्लॉक मैनेजर ने बताया कि कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी भी लोगों को गांवों में घूमकर दी जा रही है। ताकि पूर्वी चम्पारण के हरसिद्धि प्रखंड के सभी लोग जो 18 वर्ष से ऊपर के हैं कोविड की दोनों डोज़ लेकर कोविड से सुरक्षित रहें।
  • कोविड का खतरा अभी भी है बरकरार:
    डॉ सुनील कुमार का कहना है कि कुछ लोग समझ रहे हैं कि 100 करोड़ लोगों का टीका हो गया, तो देश पूरी तरह सुरक्षित है।ऐसा नहीं है जो लोग टीकाकरण से वंचित हैं उन सभी को टीका लेने की आवश्यकता है । साथ ही दोनों डोज़ लेकर भी आने वाले कोविड की लहर से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अभी भी कोरोना खत्म नहीं हुआ है।अभी भी सावधान रहने की आवश्यकता है। दूसरा डोज़ लिए बिना कोरोना से हमसब सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि दूसरे डोज़ के बाद ही शरीर में एन्टी बॉडी का निर्माण होगा।

मौके पर ,प्रभारी चिकित्सक सुनील कुमार, बीएम केयर,विक्रांत कुमार,
लेखापाल,पवन झा,सामुदायिक उत्प्रेरक प्रमोद बैठा, एएनएम व आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
  • साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
  • जहाँ-तहाँ नहीं थूके।
  • मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से उपयोग करें।
  • अनावश्यक यात्रा से परहेज करें।
  • बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
  • गर्म व ताजा खाना का सेवन करें।
  • भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
  • साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।