दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया।लौरिया के एक गांव में दरवाजे पर मुंह धो रही नाबालिग लड़की तथा मुफस्सिल थाना के एक गांव से बहूभोज में गयी नाबालिग लड़की का अपहरण कतिपय तत्वों ने कर लिया है। लौरिया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि अपहृत लड़की की दादी की शिकायत पर तेलपुर गांव निवासी सगीर मियां के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। एफआईआर में लड़की की दादी ने बताया है कि उनकी पोती दरवाजे पर मुंह धो रही थी तभी सगीर मियां वहां पहुंचा। सगीर लड़की से बात करने लगा। थोड़ी देर में दोनों दरवाजे से गायब हो गए। इधर मुफस्सिल थाना के एक गांव में बहूभोज में शामिल होने गयी नाबालिग लड़की का अपहरण कतिपय तत्वों ने कर लिया है। इस मामले में लड़की की मां की शिकायत पर तीन लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है।