दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
प0 चम्पारण जिला के बेतिया मुफ्फसिल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेक्टर व कार पर लदे भारी मात्रा में शराब को गाड़ी सहित जप्त किया है साथ ही 2 कारोबारी को भी धर दबोचा गया है। उक्त कांड की पुष्टि करते हुए मुफ्फसिल थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि बेतिया से सनसरैया जाने वाला पक्की सड़क अंतर्गत डॉ0 एस कुमार के क्लिनिक से पश्चिम आम के बगीचा से बाहर से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप मंगाकर रखा गया है। जिसे कुछ शराब कारोबारी वहाँ से गुप्त स्थान पर ले जाने का प्रयास में है। इस सूचना के आलोक में टीम गठित कर छापेमारी किया गया। तो उक्त स्थल से एक ट्रैक्टर तथा डस्टर कार में लोड कुल 928 लीटर अंग्रेजी शराब की 104 कार्टून बरामदगी के साथ ही 2 कारोबारी बैरिया थाना के मठिया भितहा निवासी सन्तोष कुमार पिता बलिराम प्रसाद व कालीबाग थाना के नोनियार क्रिश्चयन क्वार्टर निवासी मनोज कुमार पटेल पिता श्रीकांत पटेल को गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ़्तार दोनों व्यक्तियों के द्वारा शराब के कारोबार में अन्य 5 साथियों का नाम बताया गया है। उपरोक्त सभी लोग पूर्व में भी शराब के कांडो में आरोपित है। छापेमारी टीम में बेतिया मुफ्फसिल थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक श्रीराम सिंह, पु0 अ0 नि0 शमीम अख्तर हवारी सहित अन्य जिला पुलिस बल व होम गार्ड सहित सशस्त्र बल शामिल रहे।




Recent Comments