दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नगर पुलिस ने स्टेशन चौक से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्टेशन चौक से महना बाजार निवासी रविरंजन कुमार पिता -राजकिशोर ओझा और दिलीप कुमार पिता- विक्रमा महतो को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। उक्त आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।