अपनी मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन संघ द्वारा हड़ताल का राजद ने भरपूर समर्थन किया। राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष सुमित यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसी भी विभाग के कर्मचारियों को उनके मेहनत के अनुसार मजदूरी नहीं दे रही है। जिससे उनके सामने भुखमरी की स्थिति हैं।बिहार में भी एनडीए सरकार द्वारा शिक्षकों , आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मेहनत के बदले मजदूरी काफी कम दे रही हैं।