बेतिया – गौनाहा:– *सहोदरा पुलिस ने जुआ खेलते आठ लोगो को पकडा भेजा जा रहा जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहोदरा गांव में दिनेश गिरी के घर से जुआ खेलते आठ जुआड़ी पकड़े गए हैं।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि सहोदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव निवासी (1) राजू माझी, सहोदरा गांव के (2) दिनेश गिरी,(3) दीनानाथ चौधरी, महायोगीन गांव के (4) दिनेश माझी, पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा गांव निवासी (5) प्रसन्न साह, भंगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत (6) रंजीत उरांव, मैनाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरैनिया गांव निवासी (7) शेख लुकमान तथा गौनाहा थाना क्षेत्र के सेमरी डुमरी गांव निवासी (8) इजरायल राय जुआ खेलते पकड़े गए हैं।
थानाध्यक्ष ने आगे बताया की गुप्त सुचना मिली थी कि पकडे गये जुआरी गिरी के द्वारा अपने घर मे जुआघर का संचालन कई दिनो से किया जा रहा था । की गई कार्यवाई व छापेमारी के वक्त सभी आठो जुआरी बोर्ड पर तीस हजार सात सौ रूपया नगद रख दाँव लगा रहे थे । वही बोर्ड पर पैकेट बंद छः प्लेइंग कार्ड व एक पैकेट खुला प्लेइंग कार्ड जिससे जुआ खेला जा रहा था, आठ मोबाइल फोन व एक कलाई घड़ी को साथ में जप्त किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सब के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर काण्ड संख्या 99/17 दर्ज करते हुऐ धारा 3, 4, 11 बंगाल पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1867 तथा 420 भा. द. वि का मुकदमा कायम किया गया है । सभी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।




Recent Comments