दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-पश्चिम चम्पारण जिला पुलिस कप्तान जयंत कांत ने अपने गुप्त्चर की सुचना पर दो युवको को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये दोनो युवक जिला के विभिन्न थाना के कई कांडो में नामजद व वांछित रहे हैं। उनपर कई मामले दर्ज़ हैं, जिनसे कई चोरी की मोबाइल, दो चोरी की बाइक के साथ दोनो युवको गिरफ्तार किया गया है। बेतिया पुलिस ने उन दोनो को गिरफ्तार कर लिया है। उपर्युक्त जानकारी जयंत कांत पुलिस अधीक्षक में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारो को देते हुए बताया कि पुलिस की हिरासत मे बिट्टू कुमार पिता भारत साह, थाना जगदीशपुर, चंदन कुमार पिता किशोर साह नोनिया थाना पहाड़पुर का है, जो कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। उन लोगों के गिरोह में दर्जनों व्यक्ति शामिल है, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस पत्रकार वार्ता के दौरान पंकज कुमार रावत, अनु. पुलिस पदाधिकारी सदर, अनिल कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं एसएचओ जगदीशपुर के अतिरिक्त अन्य कर्मी शामिल रहे।