दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला अंतर्गत गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पोहरा में प्रधान शिक्षक की कारस्तानी से शिक्षा विभाग शर्मसार होता नजर आ रहा है। पोहरा प्राथमिक विद्यालय से एमडीएम का चावल चुराकर ले जाते हुए, प्रधान शिक्षक को ग्रामीणों ने रोका, प्रधान शिक्षक ने कहा कि एमडीएम प्रभारी के निर्देश पर चावल दूसरे विद्यालय ले जा रहे हैं। एमडीएम का चावल चुराकर ले जाने के क्रम मे ग्रामीणों ने प्रधान शिक्षक को रोक लिया। वहाँ विद्यालय की सचिव ने कहा कि वे कभी पंजी पर हस्ताक्षर नहीं करती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान शिक्षक डरा धमकाकर एमडीएम के चावल की चोरी करते रहते हैं। प्रधान शिक्षक अनिसुर रहमान पर आरोप है कि वे बीईओ, एसडीएम और अन्य अधिकारियों को जेब में रखने की बात कहकर ग्राम वासियों पर रौब जमाते हैं। एमडीएम चावल चोरी की घटना की खबर पर पहुंचे पत्रकार को उपर्युक्त प्रधान शिक्षक ने रिश्वत देने का प्रयास भी किया। इतना ही नहीं एसडीएम चंदन चौहान ने मामले में हस्तक्षेप किया तो गौनाहा बीईओ गगनदेव राम के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से बीआरपी सदन (सदय) मिश्र विद्यालय पहुंचे और पाया कि चोरी का चावल पकड़ा गया है। उन्होने एक पंचनामा बनवाया जिसपर ग्रामीण, सहायक शिक्षक, प्रधान शिक्षक का हस्ताक्षर है और लिखा है कि चोरी कर चावल अन्यत्र ले जा रहे हैं। इस बावत अनुमण्डल पदाधिकारी चंदन चौहान ने बताया कि मामले की जाँच के लिए डीपीओ(शिक्षा), एमडीएम प्रभारी को निदेशित किया जा रहा है, दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। उधर गौनाहा बी आर पी से जब पूछा गया तो उन्होने बताया कि एमडीएम की चावल चोरी का अरोपी प्रधान शिक्षक, पर विभागीय कार्र्वाई प्रारम्भ कर दी गई है ।





Recent Comments