तरैया में नये सीआरसी संचालक ने लिया योगदान,शिक्षकों ने किया स्वागत

तरैया(सारण)10.02.2019
प्रखण्ड के संकुल संसाधन केंद्र(सीआरसी) आदर्श मध्य विद्यालय तरैया में शनिवार को नये सीआरसी संचालक सह प्रधानाध्यापक बबन सहनी ने योगदान लिया।जिनका स्वागत शिक्षकों ने किया।योगदान के बाद नये संचालक ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्रों को मिले और सरकार के आदेश का अक्षरसः पालन करते हुए नियमित विद्यालय का संचालन मेरी पहली प्राथमिकता होगी।ज्ञातव्य हो कि पूर्व संचालक सह एचएम धीरेन्द्र कुमार पदोन्नति के बाद मसरख के नये डीडीओ बन गये है।जिनके स्थान पर बबन सहनी ने योगदान लिया है।उक्त मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह,सीआरसीसी मो. अनीस,मसरख डीडीओ धीरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार राम,धनेश्वर सिंह व अन्य मौजूद थे।