परसा(सारण)-नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड 1 में पोखरपुर गाँव से होकर गुजरने वाली नहर पर पुल निर्माण नहीं होने से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया।जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।सड़क पर कीचड़ होने से ग्रामीणों को बाइक साईकिल तथा पैदल आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपाई कर बिरोध जताया।डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सगुनी नहर से कटकर पोखरपुर गाँव होकर गुजरने वाली नहर में पोखरपुर गाँव को जोड़ने वाली पथ पर नहर निर्माण कार्य करा रहा सम्बेदक द्वारा पुल का निर्माण नहीं कराया गया।हालांकि पुल निर्माण के लिए साइफन लाया गया था।जो आज तक पुल निर्माण कार्य नहीं कराया गया।जिससे सड़क पर बारिश के दिनों में कीचड़ में तब्दील हो जाता है।ग्रामीणों ने वार्ड पार्षद से कीचड़ में राबिस डालने तथा नहर का कार्य करा रहे सम्बेदक से पुल निर्माण कराने की मांग किया गया।ग्रामीणों में कुणाल सिंह पूर्व सीएस डॉ सुनील सिंह चुन्नू सिंह,राहुल सिंह,पप्पू सिंह,राहुल कुमार,उपेन्द्र सिंह पशुपति सिंह,बिपिन कुमार,चंदन कुमार शामिल थे।