सीवान :पचरूखी के बड़कागांव उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में किशोरी मंच हुआ गठन
——————————————–
दैनिक खोज-खबर के लिए पचरुखी से राकेश सिंह लववंशी
——————————————-
पचरुखी :- प्रखंड के अयोध्या अग्रवाल सनातन धर्म उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज बड़कागांव में सरकार के निर्देशानुसार किशोरी मंच का  गठन  प्रधानाध्यापक बदरूद्दीन  अंसारी की अध्यक्षता में की गयी।जिसमें छात्रा सरिता पटेल को दहेज के खिलाफ , छात्रा निशा कुमारी को शराब बंदी  दीप्ति कुमारी को वक्तव्य और प्रीति कुमारी का गायकी के लिए चुनाव हुआ । श्री अंसारी ने बताया कि किशोरी मंच की बैठक  प्रत्येक शनिवार को एक घंटे की होगी ।जिसमें चयनित छात्राओं को अपने- अपने  विषय पर वक्तव्य देना है । बैठक को स्थानीय समाजसेवी उमेश सिंह पटेल ने अपने संबोधित करते हुए  कहा कि किशोरी मंच के माध्यम से  नारी सशक्तिकरण होगा।इससे  हमारी बालिकाओं को मजबूती मिलेगी।बैठक में शिक्षिका गीता कुमारी, संगीता कुमारी, कुमारी चंदा,कुमारी सुशीला,निरूपमा कुमारी, कृष्ण राज सहित सैकडों छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।