बेतिया – गौनाहा:– *सात सौ पचास ग्राम शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* वाहन जांच के क्रम में मोटरसाइकल के डिक्की में रखे सात सौ पचास ग्राम शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि वाहन जांच अभियान के तहत चार वाहन समेत दो मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है । वही एक मोटरसाइकल के डिक्की से जांच के क्रम में सात सौ पचास ग्राम देशी चुलाई शराब के साथ हरपुर घोटा निवासी मेहलाल साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।