चंवर से नरकंकाल बरामद , आसपास के क्षेत्रों में फैली सनसनी

अमनौर (सारण) : थाना क्षेत्र के ढोरलाही गांव के टिकुली चवर के पास एक नरकंकाल को अमनौर पुलिस ने बरामद किया है. उक्त जगह से नरकंकाल मिलने की खबर के बाद आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर अमनौर पुलिस बुधवार को देर शाम मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने उक्त गांव के चवर में आग से पूरी तरह जली शव जिसमें खोपड़ी व रीढ़ की हड्डी को अपने कब्जे में लेकर थाने लायी. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जहां से नरकंकाल बरामद हुआ वहां एक पुराना फुस का पलानी था. स्थानीय ग्रामीणों के माने तो एक सप्ताह पूर्व रात्रि के दौरान उस पलानी से आग की लपटें दिखाई पर रही थी. हालांकि गांव से दूर चवर होने के कारण लोगों उस पर ध्यान नहीं दिया. बुधवार के दिन एक आदमी उस तरफ से गुजर रहा था. जिसपर उसकी नजर पड़ी. जहां पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जहां सुचना मिलने के बाद अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच तहकीकात में जुट गई. इधर इसकी खबर मिलते ही आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसका शव है?.. और कौन व्यक्ति ऐसी घटना को अंजाम दिया है? अमनौर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया साक्ष मिटाने के ख्याल से शव को जलाया गया प्रतित हो रहा है.इस मामले में चौकीदार काशी मांझी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. बरामद की गई नर कंकाल किसी महिला का लग रहा है. इसकी जांच के लिए बचे शव के अवशेष को फरेंसिक लैब के लिए भेजा जा रहा है.