नगरा (सारण): नगरा ओपी थानाक्षेत्र के अफौर गांव में शनिवार को गोली कांड में घायल आदर्श कुमार उपाध्याय के फ़र्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।प्राथमिकी में पांच लोगों को नामज़द किया गया है।जिसमे जिन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है जिसमे सुधीर तिवारी,शिवम तिवारी,वीरेश,सुडो तिवारी तथा रवि तिवारी शामिल हैं।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुधीर तिवारी,शिवम तिवारी तथा वीरेश को गिरफ्तार कर लिया।प्राथमिकी के अनुसार आदर्श कुमार उपाध्याय खेत जुताई का काम कर रहे थे तभी सुधीर एवम शिवम ने कहा कि उसे वीरेश बुला रहे हैं।वहां पहुंचने पर वीरेश ने सुडो तिवारी तथा रवि तिवारी को गोली चलाने के लिए कहा।जिसके बाद उनलोगों ने आदर्श को गोली मार दी जिस से वो घायल हो गया।घायल अवस्था में उसे परिवारवालों ने पहले सदर अस्पताल तथा बाद में पी एम सी एच भर्ती कराया।पुलिस के अनुसार बाकी लोगों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।