बेतिया – *गौनाहा सीओ व बिसुत्री अध्यक्ष के बिच बाढ राहत राशि को लेकर छिडी जंग*

न्यूजइनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* बाढ रहत राशि वितरण में हुई देरी को लेकर प्रखंड बिसुत्री अध्यक्ष व सीओ आमने सामने भीड गये ।
दोनो के बीच करीब आधे घंटे चली वाक युद्ध में दोनो ने आपना अपना रौद्ररूप प्रकट करते हुए शब्दबाण का प्रयोग किया ।
इधर बिसुत्री अध्यक्ष बिक्रमा चौधरी का कहना है कि बाढ राहत राशि देने के लिए सीओ के द्वारा दलाली के रूप में दो से तीन हजार रूपये की उगाही लभार्थी से की जा रही है । वही राहत राशि पाने के लिए प्रखंड की जनता परेसान है । लेकिन अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा के द्वारा ग्रामीणो के साथ अभद्र व्यवहार जैसी गाली-गलौज, मारने पिटने व झूठी केश में फसाने का धमकी दिया जा रहा है।
वही इस संबंध में सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा का कहना है कि बिसुत्री अध्यक्ष बिक्रमा चौधरी के द्वारा हमें हर हमेशा परेशान किया जाता है और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न किया जाता है ।
विदित हो कि बाढ आये आधा साल खत्म हो गया । लेकिन बाढ राहत राशि पाने के लिए लोग आज भी परेसान है । लोगो का कहना है कि बैंक से रिटर्न आये आवेदन का सुधार कर नही भेजने से परेसानी बढी है ।




Recent Comments