सारण/ तरैया

इसुआपुर थाना क्षेत्र के केरवा गांव निवासी प्रमोद कुमार ने एटीएम के द्वारा बैंक खाता से अवैध निकासी कर लेने के संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि प्रमोद कुमार तरैया पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत है।वेतन का पैसा भारतीय स्टेट बैंक तरैया में आता है।जिसका खाता नम्बर 11836027181 है।11 जुलाई 20 को मेरे खाते से दस हजार पाँच सौ र रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है।जब वेतन की राशि जांच करने के लिए नेट बैंकिंग का प्रयोग करने पर पता चला।जब इसकी जानकारी बैंक में दी गई तो जाँच के क्रम में पता चला कि एटीएम द्वारा कोहरा मांझी एटीएम से एटीएम संख्या 01931से चार बार में दस हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है।ताज्जुब की बात यह है कि मेरा एटीएम मेरे पास है उसके बाद भी अवैध निकासी कर ली गई है।