बेतिया – गौनाहा:– *शिविर लगा तीन भूमि विवाद का हुआ निपटारा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में भूमि विवाद संबंधित निपटारा के लिए शिविर का लगाया गया । शिविर के माध्यम से शनिवार को तीन जमीनी विवाद का निपटारा किया गया ।
अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि गौनाहा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा के संयुक्त पहल पर स्थानीय थाना के तीन भूमि विवादों का निपटारा शिविर लगा किया गया । वही अंचल कार्यालय में लगी शिविर में मटियरिया थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव व सहोदरा थाना के एएसआई बजरंगी प्रसाद यादव भी भूमी-विवाद निपटारा शिविर में उपस्थित रहे हालांकि मटियरिया और सहोदरा थाना क्षेत्र के एक भी विवाद का मामला शिविर में नही आया था । जिसपर चर्चा कर निपटारा किया जा सके ।




Recent Comments