
गड़खा।गड़खा चिरांद मार्ग पर जानकीनगर नहर के समीप अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के जानकीनगर गांव निवासी जयप्रकाश शाह के 35 वर्षीय पुत्र चन्दन शाह बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक गड़खा बाजार के चिरांद रोड से अपनी स्वर्ण दुकान बंद कर बुधवार संध्या अपने घर वापस जा रहा था। तभी जानकीनगर गड़खा के बीच चिरांद की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।ठोकर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ा व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। थाना परिसर से सिर्फ 3 किलोमीटर दूर पर घटना होने के बावजूद भी पुलिस समाचार प्रेषण तक ढाई घंटे में भी नहीं पहुंच पाई थी। समाचार लिखे जाने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ से मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।




Recent Comments