बेतिया – गौनाहा:– *टुटी पुलिया में बाइक समेत गिरने से दो सहोदर भाई घायल एक की हालत गंभीर*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मैनाटाड प्रखंड अंतर्गत मानपुर थाना क्षेत्र के जिंगना गांव के पास शनिवार को देर शाम टुटी पुलिया में बाइक के अनियंत्रित होकर गिर जाने से दो सहोदर भाई बाइक समेत गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये ।
रविवार को अहले सुबह स्थानीय ग्रामीण जब सड़क के तरफ मॉर्निंग वॉक पर गये तो देखने पर पता चला कि दो युवक टुटी पुलिया में बाइक समेत गिर कर गंभीर रूप से घायल होकर कराह रहे हैं वहीं क्षतिग्रस्त बाइक को देख कर पता चलता है कि दुर्घटना जोरदार हुई है ।
ग्रामीणो के द्वारा तुरंत मानपुर पुलिस को सूचना दी गयी । सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे मानपुर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने गंभीर रूप से घायल दोनो सहोदर भाई मैनाटाड थाना क्षेत्र के पिपरपाती निवासी धर्मवीर मुखिया व राजीव मुखिया को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी मैनाटाड़ पहुचाये ।
जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया है । वही एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों घायल युवक आपस में सहोदर भाई हैं । जो अपने संबंधी के घर एकवा परसौनी से वापस लौटे थे लेकिन जिंगना के पास टुटी पुलिया में बाइक समेत गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये ।




Recent Comments