बेतिया – गौनाहा:– *बाढ रहत मे हुई हेराफेरी के कारण प्रखंड क्षेत्र कि महिलाओ ने जिप अध्यक्ष को घेरा*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :- *पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* पंचायत की महिलाओं ने जिला परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल को प्रखंड मुख्यालय मे चारो तरफ से घेर कर अपनी समस्यायों से अवगत कराया । प्रखंड में आई भीषण बाढ़ के कारण आज तक गरीबों को अनुदान राशि नही मिलने की समस्या को लेकर प्रखंड के गौनाहा पंचायत के सैकड़ों महिलाओं ने आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा पर आरोप लगाते हुऐ बोली कि किसी-किसी घर में मिलीभगत से चार से पांच सदस्यों को बाढ राहत राशि का अनुदान राशि सिओ के द्वारा दिया गया है । और जो गरीब, असहाय, बेबस और लाचार परिवार है उसको आज तक अनुदान का राशी नहीं दिया गया है । वहीं आक्रोशित महिलाओं ने जिला परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल से कही की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तब जाकर दूध का दूध और पानी का पानी होगा । वही महिलाओं ने कहां कि जितने लोगों के खातों में पैसे गए थे खाता गलत होने के कारण पैसे वापस आ गए हैं । लेकिन आपदा प्रबंधन एवं उनके सहयोगियों के लापरवाही से आज दो से ढाई माह हो गए पर आज और कल और परसों सिर्फ ऐसा ही कहा जा रहा है। लेकिन खाता सुधार कर उनके खाते में राशि को नहीं भेजी जा रही है । हम सभी महिलाओं का आपके ऊपर पूर्ण विश्वास है कि आप न्याय उचित कदम उठाकर इस समस्या का निदान करेंगे । जिला परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल महिलाओं को आश्वासन ही नहीं दिए बल्कि विश्वास दिलाई कि शीघ्र ही आपके आवेदन एवं आपकी समस्या जिला पदाधिकारी बेतिया से मिलकर जांच कराई जाएगी और दोषीयों को बख्शा नहीं जाएगा




Recent Comments