MP के किसानों पर चलाई गयी गोलियों की निन्दा, की संवेदना व्यक्त 
हसन आब्दी 
मितौली / खीरी 9 मई। जनपद लखीमपुर खीरी जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निहत्थे किसानों पर चलाई गई गोलियों से हुई आधा दर्जन किसानों की मौत पर संवेदना व्यक्त व मृतक किसानों के परिवार जनों से इस दुखद घड़ी में मिलने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  माननीय राहुल गांधी जी को 1000 पुलिस कर्मियों द्वारा गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश सरकार मोदी सरकार की सोची-समझी साजिश रही किसान गोलियों से भूना जा रहा हो लोकतंत्र में उनके परिवारजनों से मिलने वालों की गिरफ्तारी हो यह सीधे-सीधे हिटलरशाही तरीका है इसी के विरोध में जिला  अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में आज मध्यप्रदेश सरकार का जिला मुख्यालय पर पुतला फूंककर हजारों-हजार कांग्रेसियों ने विरोध जताया विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खान प्रदेश सचिव प्रह्लाद पटेल सदस्य जिला पंचायत, श्री दीपक बाजपेई, प्रेम कुमार वर्मा संजय गोस्वामी ,राजीव अग्निहोत्री, सुशील शुक्ला, श्री सतीश मिश्रा दर्जनों पदाधिकारीगण मौजूद रहे सभी वक्ताओं ने खुलकर कहा कि पूरे देश का किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है लेकिन संघियों और BJP के लोगों को नहीं दिखाई दे रहा है l