शिवाय प्रोडक्शन के बैनर तले बनी लघु फ़िल्म मुक्ति अभिशाप से का चयन दिल्ली में होने वाले इंडोगमा फ़िल्म फेस्टिवल में हुआ
##न्यूज़ इनपुट केशव बाबू
समस्तीपुर की जमीं के उभरते सितारे,फ़िल्म डायरेक्टर नरेश मंडल,स्क्रीनप्ले,गीत और डायलॉग लेखक अशोक ‘अश्क़’ द्वारा शिवाय प्रोडक्शन के बैनर तले बनी लघु फ़िल्म मुक्ति अभिशाप से का चयन दिल्ली में होने वाले इंडोगमा फ़िल्म फेस्टिवल में हुआ है।इस फ़िल्म की खास बात ये है कि इस फ़िल्म के सभी कलाकार समस्तीपुर जिले से हैं।इस फ़िल्म में जयकृष्ण दत्त,पूजा कुमारी और रामाश्रय दास मुख्य भूमिका में हैं।फ़िल्म की कहानी एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है।ये एक अच्छे डायरेक्टर की ही पहचान है।जो बिना किसी नामचीन कलाकार के हमारे बीच की प्रतिभा को लेकर एक सशक्त फ़िल्म का निमार्ण किया।इससे पहले मैथिली फिल्म राखी की लाज चर्चा बटोरने में सफल रहा है।इस लघु फिल्म की नायिका विभूतिपुर कि बेटी पूजा है।सबसे गौरव की बात हैं कि सभी कलाकार स्थानीय है।यह फिल्म स्वच्छता पर आधारित फिल्म है।इस लघु फ़िल्म मुक्ति अभिशाप से का लाइव स्क्रीनिंग 17 दिसम्बर 2018 को संध्या 6 बजे से देखा जा सकता हैं।इस लघु फ़िल्म की नायिका विभूतिपुर की बेटी पूजा जो माधोपुर निवासी रामाश्रय दास की पुत्री हैं।पूजा फ़िलहाल महिला पुलिस के रूप में दरभंगा में कार्यरत है।पूजा के बचपन के गुरु और मध्य विद्यालय खोकसाहा के शिक्षक, सुप्रसिद्ध साहित्यकार और ज्योति कलश साहित्यिक संस्थान के अध्यक्ष राजा राम महतो बताते हैं कि पूजा का अभिनय और संगीत क्षेत्र की ओर झुकाव आरंभ से ही था।जन जागरूकता और शैक्षणिक माहौल स्थापित करने के लिए बने सांस्कृतिक जत्था की में वह अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है।बिहार के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में वह इस टीम के माध्यम से शिक्षा,स्वास्थ्य,साफ सफाई ,नशा मुक्ति,दहेज़ मुक्त शादी के बारे में आम लोगों को जागरूक करती रही है।स्वभाव से मिलनसार,मेधावी पूजा अपनी माँ बाप की चार बेटियों और एक बेटे में तीसरी संतान है।माता मीना देवी विभूतिपूर उत्तर पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं।पिता श्री रामाश्रय दास क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक गायक और रंगकर्मी हैं।विभिन्न मंचों पर उन्हें पुरस्कृत किया गया है।वे बिहार सरकार के नशा मुक्ति,दहेज़ मुक्त शादी हेतु जन जागरूकता फैलाने वाली टीम के प्रधान गायक सह अभिनेता के रूप में भी काम कर चुके हैं।