बेतिया – गौनाहा:– *चोरी करते एक घराया धुनाई के बाद परीजनो ने किया पुलिस के हवाले*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* थाना क्षेत्र के मठ मंझरिया गांव में चोरी के नियत से घर में घुसे एक युवक को परीजनो ने पकड़कर घुनाई के बाद पुलिस के हवाले किया हैं ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामायोध्या पासवान ने बताया कि गुरूवार के रात्री करीब नौ बजे मठ मंझरिया गांव के कपिलदेव पटेल के घर में उसी गांव के मुन्ना राम चोरी करने के नियत से घर में घुसा था । परिजनो द्वारा उक्त चोर को रंगेहाथ पकड़कर धुनाई के बाद शुक्रवार को पुलिस के हवाले किया गया है । थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि उक्त अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुऐ जेल भेजा जा रहा हैं ।




Recent Comments