बेतिया – गौनाहा:– *दहेज उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* पुलिस ने नया टोला मंगुराहा से दहेज उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामायोध्या पासवान ने बताया कि नया टोला मंगुराहा निवासी नथु उरांव को अहले सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
विदित हो कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने पत्नी को दहेज के लिए बार बार प्रताड़ित किया करता था । महिला ने उब कर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें गिरफ्तार अभियुक्त कई वर्षो से फरार चल रहा था ।