बेतिया – गौनाहा:– *ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत खुले में शौच से मुक्त होगा पडरौन वंदना प्रियषी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* पडरौन में ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भा. प्र. सेवा वित्त मंत्रालय भारत सरकार सह प्रेक्षक ग्राम स्वराज अभियान के निदेशक पहुंच चल रहें कार्यक्रम सबका साथ सबका विकास का हिस्सा बनी ।
14 अप्रैल से चल रहें कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र सरकार के द्वारा चलायें जा रहें महीलाओ को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गौस कनेक्शन, मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन, उजाला योजना के तहत सत्तर रूपये में बल्ब, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बारह रूपये में तीन लाख का दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत तीन सौ तीस रूपये में दो लाख का बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा जैसी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगो को कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया ।

उक्त बातें पडरौन पहुंची भा. प्र. सेवा वित्त मंत्रालय भारत सरकार सह ग्राम स्वराज अभियान के प्रेक्षक वंदना प्रेयषी ने प्रखंड के पडरौन गांवो में शुक्रवार को कही । आयोजित ग्राम स्वराज्य अभियान की मुहिम को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक के दौरान लोगो को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह भी बताया कि उक्त कार्यक्रम 14 अप्रैल से शुरू हुई हैं जो 5 मई तक चलेगी लेकिन योजना का लाभ आगे भी मिलता रहेगा और लोग लभावंतीत होते रहेंगे ।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रखंड के चयनित लक्षनौता में अभी तक उज्जवला योजना के तहत अस्सी , भीतिहरवा में साठ गौस कनेक्शन, वही पडरौन गांव के महादलित परिवारों के महीलाओ को 22 गैस कनेक्शन दिया गया हैं । वही लोगो से रूबरू होते हुऐ प्रवेषी ने कहा की हम लोगो से ये जानने आये हैं की धरातल पर काम हो रहा हैं या नही । इस पर एक स्थानीय ने महासय को बताते हुऐ कहा कि अभी तक जिनके घर में बाढ का पानी गया हैं उनको बाढ राहत राशि का अनुदान नही मिल पाया हैं ।
मौके पर डीएम दिनेश चंद्र देवरे, सीएस लक्ष्मीनारायण सिंह, एडीएम नुरूलहक सिवानी, विडियो श्रीकांत ठाकुर, बीसीओ कृष्णाकान्त दीक्षित, जीपीएस अरविंद कुमार, सीडीपीओ कुमारी राखी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी दिनेश कुमार, बीएओ रवि कुमार, जेएसएस अरविंद कुमार, कृर्षी समन्वयक श्रीकांत ठाकुर आदि मौजूद रहें ।




Recent Comments