
संजय विजित्वर (हाजीपुर)- हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित जन -संवाद कार्यक्रम में आज उपस्थित जनसमूह के बीच बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय ने अपने दिल के उद्गार व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना किसी भी उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो सकती है।शराब,चरस,आदि नशा बुद्धि,विवेक को समाप्त कर देता है । नशा से परिवार,समाज बिखर जाता है। इसलिए शराबबंदी कानून को सफल बनाने में सबको सहयोग करने के लिए कहा । उन्होंने जाति,धर्म से ऊपर उठकर समाज को आदर्श बनाने तथा युवाओं से संयमित बनने , आदर्श बनने की अपील की। उन्होंने जन समूह को संबोधित करने के क्रम में दोहे, चौपाई तथा कई शेर भी पढे। उन्होंने पुलिस को जनता के सेवक बताया और कार्यक्रम में पहुंचे चौकीदारों से कहा कि वचन लीजिए कि गलत नहीं होने देंगे । उन्होंने बिना किसी का नाम लिए स्पष्ट कर दिया कि आज सन् उन्नीस सौ पैंसठ का भारत नहीं है । आज किसी में भी दम नहीं कि कोई भारत का एक इंच भी जमीन ले ले। उन्होंने अपील की कि यदि कहीं भी ,कुछ भी गड़बड़ी हो तो सीधे पत्र लिखिए, मिलिए उनका नाम गोपनीय रखा जायेगा।किसी की कोई ग़लत पैरवी काम नहीं आएगी ।जो गलत करेगा वह पकड़ा जाएगा । कार्यक्रम में वैशाली के जिला पदाधिकारी,एस पी, डीआईजी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह में चौकीदार,जन प्रतिनिधि, बच्चे-बच्चियां, महिला, बुजुर्ग तथा युवावर्ग हजारों की संख्या में मौजूद थे। डीजीपी के संबोधन के बाद एक गीत ‘जीना है तो बाबा शराब नहीं पीना ‘पर मंचीय अभिनय दो कलाकार ने प्रस्तुत किया ।इस अभिनय ने उपस्थित जनसमूह से काफी तालियां दर बटोरी।जन संवाद कार्यक्रम के बाद उन्होंने आवेदन लिए कई फरियादी की बात सुनी और उनपर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।




Recent Comments