11 हजार वोल्ट तार के चपेट मे आने से युवक झुलसा-
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“””””””””””
गरखा प्रखण्ड के मदनपुर गाँव मे ग्यारह हजार वोल्ट तार के चपेटे मे आने से एक युवक झुलस गया । घटना के बाद परिजन इलाज के लिए छपरा ले गए जहाँ से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर प्रखण्ड के बिशुनपुरा पंचायत के जलालपुर गाँव निवासी राजेश कुमार सिंह का 12 बर्षिय पुत्र रौशन कुमार सिंह अपनी दादी के मैके मदनपुर मे सुबोध सिंह के घर आया हुआ था । शाम के समय वह छत पर खेल रहा था तभी तेज हवा के झोकें मे छत के उपर से गुजर रहे बिजली के ग्यारह हजार वोल्ट तार के हिलने से वह तार के चपेटे मे आ गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया ।
रौशन का इलाज परिजनों द्वारा पटना मे कराया कराया जा रहा है उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है ।
घटना के बाद ग्रामीणों मे बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है । ग्रामीणों ने बताया की छत के दो फीट उपर से ही बिजली का नंगा तार विभाग द्वारा ले जाया गया है जिससे हमेशा खतरे का अंदेशा बना रहता है । इसके लिए अनेकों बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गयी लेकिन कोई कार्यवाई नही हुई ।
इस संबंध मे गरखा जे ई रोहित राज ने बताया कि ऐसी किसी दुर्घटना की जानकारी हमे नही है अगर नंगा तार घर के नजदीक से गया है तो इसकी जाँच कर उसको बदला जाएगा कोभर युक्त किया जाएगा।




Recent Comments