नगरा((सारण) नगरा प्रखंड के रामपुर कला पंचायत स्थित दलित बस्ती में बुधवार को शिक्षक संघर्ष समिति के सदस्यों ने कोरोना जागरूकता अभियान चलाकर मुहल्ला वासियों को एहतियात बरतने गुर सिखाया। नियोजित शिक्षक हड़ताल के 31 वे दिन शिक्षक पूरे तन मन धन से महिलाओं व बच्चों को हाथ धोने की विधि खाने पीने की सामग्री के रख रखाव सर्दी खांसी जुकाम बुखार से बचने की तरकीब सिखलाई गई। लाइफ बॉय साबुन घर घर वितरित किया गया। अभियान में सुनील कुमार सिंह प्रदीप कुमार सिंह अम्बिका राय विनायक यादव सन्तोष कुमार मुन्ना कुमार राजेश कुमार सिंह बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह सुनील कुमार अर्जुन कुमार सिंह कमरुल हक शिवराज सिंह चौहान बच्चा जी कुंदन कुमार महतो रंजीत भगत अशोक कुमार जितेंद्र कुमार महतो जय प्रकाश कुमार मनोज कुमार दिनेश कुमार सिंह अभय कुमार सिंह बीरेन्द्र कुमार सिंह राजीव कुमार और विजेंद्र कुमार विजय आदि शामिल थे। मालूम हो कि उक्त गांव में 2016 में नल जल का उदघाटन करने सीएम नीतीश कुमार आये थे।