सारण :ठंढ से एक वृद्ध की मौत
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट 
तरैया:23.01.2018
डुमरी पंचायत चांदपुरा गाँव में ठंड लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।हालांकि इसकी सरकारी पुष्टि नही हो पायी है।मृतक चाँदपुरा गाँव निवासी 65 वर्षीय मस्जिटर महतो है।उक्त पंचायत के बीडीसी साबिर हुसैन ने बताया कि उक्त व्यक्ति कि मृत्यु ठण्ड लगने के कारण मंगलवार की संध्या हो गयी है।परिजनों ने बताया कि अचानक मृतक की तबियत बिगड़ गयी।जिन्हें रेफरल अस्पताल तरैया में ले जाने की तैयारी चल रही थी कि तबतक उनकी मौत हो गयी।ग्रामीण निजी चिकित्सक ने बताया कि ठंढ लगने से उनकी मौत हो गयी।