समस्तीपुर: वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तत्वाधान में डीबीकेएन कॉलेज के सौजन्य से बॉलीवुड टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन विधायक रामबालक सिंह ने किया।अध्यक्षता प्राचार्य श्यामाकांत झा ने की वहीं संचालन रंजीत कुमार ने किया। विधायक ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल जगत में भी नाम कमाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। 26 अगस्त को बीआरबी कॉलेज के साथ मैदान में आरसीएसएस व आरबीएस कॉलेज के साथ एसबीएसएस कॉलेज आमने-सामने होंगे।वहीं जीडी कॉलेज बेगूसराय के साथ एपीएसएस कॉलेज बरौनी और आरसीएस कॉलेज के साथ डीबीकेएन कॉलेज में मुकाबला होगा। फाइनल मैच 28 अगस्त् को खेला जाएगा।मौके पर चंद्रकांत झा रंजीत कुमार, विपिन कुमार शंकर झा,रामानुज सिंह,संतोष सिंह, दिलीप सिंह,राजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।