रात्रि में ताजिया उठने के पूर्व अपने इमामबाङा चौकों पर मुखिया संगम बाबा को पगङी देकर सम्मानित कराते मुस्लिम समाज के लोग

मुहर्रम के मौके पर मुस्लिम समाज ने पगड़ी भेंट कर मुखिया को किया सम्मानित👉हर पर्व-त्योहारों को प्रेम और भाईचारा के साथ मनाने से समाज मे सौहार्द्धपूर्ण वातावरण कायम रहता है : मुखिया संगम बाबा✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर ( सारण ):- इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष सह डटरापुरसौली पंचायत के मुखिया संगम बाबा ने मुहर्रम के मौके पर सोमवार की रात अपने पंचायत के सभी अखाङों पर अखाङा लाइसेन्सधारियों को बाना व तलवारें भेंट की।

वहीं प्यारेपुर के लाइसेन्सधारी अखाङा अध्यक्ष अमीरुद्दीन अंसारी , भगवानपुर के दिदार वारिस, डटरा के भोला अंसारी, दरवाँ के नूरहसन अंसारी व दरवाँ टोले प्यारेपुर के फरहाद अंसारी ने रात्रि में ताजिया उठने के पूर्व अपने इमामबाङा चौकों पर मुखिया संगम बाबा को पगङी देकर सम्मानित किया । मुखिया संगम बाबा ने इमामबाङा चौकों पर सभी के साथ बाना व तलवारबाजी का करतब दिखा सभी का हौसलाआफजाई किया । वहीं पंचायत के अखाड़े के युवाओं ने मुखिया संगम बाबा से ढोल व तरासे भी बजवाये ।उक्त मौके पर संगम बाबा ने कहा कि हर पर्व-त्योहारों को प्रेम और भाईचारा के साथ मनाने से समाज मे सौहार्द्धपूर्ण वातावरण कायम रहता है।