बेगुसराय : युवा दिवस पे गरीब बच्चो  को भाजयुमो ने  लिया गोद
#बच्चो को  शिक्षित करने का लिया गया संकल्प :-
#अमित पोद्दार 

बखरी (बेगुसराय)
 मुफ्त ,  शिक्षा केन्द्र युवा सोच नाय जोश ,बखरी  नागर मंडल के तात्वाधान में गरीब एवं असहाय  बचों को शिक्षित करने का संकल्प लिया गया संस्था का नीव रखने वाले युवा समाजसेवी एवं भाजयुमो के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश मोंटी ने जानकारी देते हूए बताया की बाखरी नागर पंचायत जैसे पीछरेक्षेत्र में शिक्षा की हाल काफी बदहाल है एवं दैनिय शिक्षा की हालत को देखते हूए युवाओं ने शिक्षा की अलख   जागाने की ठानि है युवा सोच नया जोश बैनर तले  क्षेत्र में तामाम गरीब असहाय बचों को मुफ्त में शिक्षा दी जाती है साथ ही बखरी  के अन्य क्षेत्र में भी इस संश्था का अन्य शाखा का निर्माण किया जायेगा भाजयुमो अध्यक्ष गौतम सिंह राठौर  ने बताया की शिक्षा के साथ साथ बच्चों के स्वास्थ और खेल -कुद पे भी खासा ध्यान रखा जायेगा और अधिक से अधिक युवाओं को संस्था में जोरा जायेगा .बताते चले की बिहार में लगातार गिरते शिक्षा का स्तर को देखते हूए युवाओं के कार्य को स्थानिये लोगो ने खूब सराहा  है। संश्था दुआरा करीब 3 महीने से 100 आए भी अधिक बच्चों को पठन -पाठन की ब्यवस्था आरम्भ है। जहां तक  की बच्चो की पढ़ाई में आने वाले खर्च को भी संस्था ने अपने जेब से उठा रखा है संस्था के कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि प्रत्येक 2 वर्ष पर संस्था की नई इकाई गठन किया जाएगा । किंतु इसने कार्य को आरंभ करने वाले सत्य प्रकाश मोंटी सदैव इस संस्था का उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं जबकि भारतीय जनता युवा मोर्चा बखरी नगर मंडल के अध्यक्ष ही इस संस्था के अध्यक्ष पद के दायित्व को संभालेंगे। इन सब से पूर्व इस युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर भाजयुमो एवं युवा सोच नया जोश के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए साथ ही भाजयुमो के महामंत्री समीर श्रवण ने स्वामी जी के जीवन काल एवं उनके चरित्र पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्श पर चलने को कहा और कार्यकर्ताओं के बीच गरीब एवं असहाय बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की अलख जगाने का संकल्प लिया गया। मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष गौतम सिंह राठौर ,उपाध्यक्ष एवं संस्था की निव रखने वाले सत्य प्रकाश मोंटी ,कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ,युवती प्रमुख शक्ति शर्मा, महामंत्री समीर सरवन ,नगर मंत्री रवि पोद्दार ,अनीश पोद्दार, अमित साहनी, कन्हैया पोद्दार ,विजय कुमार, प्रिंस कुमार, आतिश कुमार ,प्रवीण कुमार, ओम कुमार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे