सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिसद ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

पटना
सर्व हिन्दुस्तानी युवा परिसद ने एनआरसी के विषय में केंद्रीय मंत्री उपेंन्द्र कुशवाहा को हाजीपुर प्रवास पर 9 जनवरी को एक ज्ञापन दिया । दिये गये लिखित ज्ञापन में बिहार सरकार को असम सरकार ने 65 हजार लिगेसी डाटा भेजा था जिसमें अभी तक 4 हजार का ही सत्यापन हो पाये है . परिषद कि माँग है कि जल्द से जल्द शेष 61 हजार डाटा भी बिहार सरकार सत्यापित कर के भेजे दे । परिषद का उदेश्य असम में रह रहे हिंदी भाषी लोगों को अधिकार दिलाना है । इस मौक़े पर परिषद के तरफ़ से नेशनल उपाध्यक्ष राहुल सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष शंकर सिंह , बिहार राज्य उपाध्यक्ष सुधीर कुमार , संयुक्त सचिव अमित कुमार भी थे।




Recent Comments