बूंदा-बादी, ओलावृष्टि तथा तेज हवा के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त

ओलावृष्टि के कारण किसानो के माथे पर शिकन। 

पानापुर (सारण)मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक थानाक्षेत्र मे गुरूवार कई रात से हीं तेज हवाएं तथा बूंदा-बादी शुरू हो गई जो रातभर रूक रूककर होती रही।लेकिन शुक्रवार की सुबह हल्की बारिश के साथ हुई आलावृष्टी से किसानो के माथे पर शिकन आ गए।खेती मे लगे रबि फसल गेंहू, सरसो आदि के क्षति होने को लेकर चिंतित थे।वहीं से लेकर पुरे दिन मौसम खराब होने के कारण लोगो को आने -जाने तथा माल मवेशी को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।खराब मौसम का खामियाजा सबसे अधिक इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओ को झेलना पड़ा।ज्यादातर छात्र अपनी बाईक से परीक्षा देने जाते हैं।ऐसे मे उन्हे एवं उनके परिजन जैसे तैसे परीक्षा देने पहुंचे।