बिजली,चापाकल , शौचालय के अभाव बीमार पड़ रहे हैं ग्रामीण

सारण/भेल्दी।अमनौर प्रखंड के रायपुरा पंचायत अंतर्गत सराय बक्स में समुदायक किचेन में सीओ के निर्देश के बाद भी भोजन नहीं बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। दशरथ राय सीताराम राय भूटन राय अगिन देव राय तारकेश्वर राय विजय राय गिरजा राय सुनील राय शत्रुघ्न राय सिताब लाल राय योगेंद्र राय टिपन राय समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले 20 दिनों से घर खेत सब जगह पानी घुस गई है।मक्के ,धान की फसल बर्बाद हो गई,घर टापू बन चुका हैं।लोग ऊंचे स्थान व सड़क पर शरण लिए हैं।जिससे ग्रामीणों की काफी परेशानी बढ़ गई है।अंचला अधिकारी के निर्देश के बाद भी स्थानीय कर्मियों द्वारा सामुदायिक किचन में भोजन नहीं बनाई जा रही है। जांच करने आए सीओ के निर्देश के बाद एक दिन भोजन बनाकर बंद कर दिया गया इसके अलावा बीडीओ एवं सीओ द्वारा अभी तक तिरपाल,राहत सामग्री वितरण नही की गई। ग्रामीणों ने आरोप लागया कि चापाकल,चलंत शौचालय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई है।शुद्ध जल के अभाव में गांव के बुजुर्ग एवं बच्चे,महिलाएं लगातार बीमार पड़ रहे हैं।प्रतिनिधि और विधायक केवल वोट लेने आते हैं।यहां रोड़ ,नलजल,नली गली समेत अन्य सात निश्चय योजना के सभी कार्य भी अधूरे हैं।यदि बाढ़ पीड़ितों की सभी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो इस बार चुनाव में सभी ग्रामीण वोट का बहिष्कार करेंगे।




Recent Comments