
मढ़ौरा में 11 जनवरी से लगेगा सर्कस,वर्षो बाद लोगों को दिखेगा करतब और जोखिम का खेल
मढ़ौरा (सारण)
नगर में वर्षो बाद सर्कस के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है I सर्कस कम्पनी का तम्बू लगाने और टीम के सदस्यों के पहुंचने से नगर का रोमांच बढ़ रहा है I मिली जानकारी के अनुसार न्यू रेम्बों सर्कस के नाम का एक सर्कस टीम को स्थानीय प्रशासन से अपने प्रदर्शन की अनुमति मिला है I इस अनुमति के बाद से सर्कस कंपनी ने जोड़ शोर से अपना तम्बू लगाना शुरू कर दिया है I सर्कस टीम नगर क्षेत्र के चीनी मिल कैम्पस में एक महिना अपने कार्यक्रम का प्रदर्शन करेगी I इस प्रदर्शन में झुला जाल, गोला में बाइक रेस,साइकिलिंग, रिंग डांस,जोकर ही हंसी, जिम्नास्टिक सहित अन्य खेल और करतब शामिल होंगे I सर्कस टीम के मैनेजर महेंद्र शर्मा ने बताया कि यहा से पहले सर्कस एक महीने के लिये सोनपुर मेला में लगा था I वहां के बाद सर्कस मढ़ौरा नगर क्षेत्र में आया है और अगले एक महीने तक के लिये यहां रुक कर लोगों का स्वस्थ मनोरंजन करने का प्रयास करेगा I सब कुछ योजना के अनुरूप रहा तो 11 जनवरी से सर्कस चालू हो जायेगा I
ロ हाथी, घोड़ा और जानवर के बिना भी रोचक रहेगा प्रदर्शन :-
सर्कस के मैनेजर ने कहा कि वे तीस वर्षो से सर्कस के पेशा में है,पहले प्रसिद्ध अपोलो सर्कस में मैनेजर रहे है I पहले जानवर और जानवर के खेल सर्कस के मुख्य आकर्षक हुआ करते थे I धीरे धीरे सरकार की बंदिशों के बाद सर्कस से जानवर कम होने लगे I इसके बाद भी सर्कस आज भी लोगों के बीच स्वस्थ मनोरंजन का एक बड़ा माध्यम है I यह हजारों परिवार की रोजी रोटी भी है जिसमे कलाकार कई तरह के जोखिम वाले करतब का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित करते है I यहां भी यह सर्कस और शामिल कलाकार अपनी कौशल और करामात से लोगों का खूब मनोरंजन करेंगे I
साभार – संजीव कुमार , दैनिक भास्कर (मढौरा) सारण




Recent Comments