बीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया जांच

#परवेज अख्तर/सिवान;

बड़हरिया (सिवान) : बीडीओ अशोक कुमार ने शनिवार को नवलपुर पंचायत और तेतहली पंचायत
के चार आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की। जांच में सुरहिया हरिजन टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 620 पर अनियमितता पाए जाने पर
सेविका और सहायिका का एक माह का मानदेय काटने की अनुशंसा की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस आंगनबाड़ी केंद्र पर
बच्चों के लिए पोषाहार नहीं बना था, वहीं बच्चों की संख्या भी कम थी। वहीं सुरहिया की आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 627 और महबूब छपरा की आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 626 सही सलामत पाया गया। तेतहली की आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 618 पर बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सेविका एवं सहायिका को चेतावनी दी गई। जांच के बाद सेविका और सहायिकाओं में हड़कंप देखा गया।