
मढ़ौरा(सारण)। भारतीय जनता पार्टी मढ़ौरा पूर्वी मंडल ने कोविड-19 संक्रमण के टीका कर लिए जागरुकता अभियान चलाया गया । मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व मे भुवालपुर, मुबारकपुर, ओलाहनपुर, माधोपुर, बरदहिया इत्यादि पंचायत में शिविर लगाकर करीब चार सौ लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया । इसमें 45 से 59 वर्ष के बीच उम्र के लोग शामिल थे। मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कोरोना के टीका का जरूरत वैसे आयु वर्ग वाले लोगों को है । रजिस्ट्रेशन के दौरान ये बात भी सुनिश्चित की गई कि जिन्हे टीका लगना है, उन्हें किसी गंभीर बीमारी का शिकायत नहीं हो। भाजपा का मूल मंत्र ‘सेवा ही संकल्प’ के तहत वैसे लोगो को चिन्हित कर टीकाकरण स्थल पर उन लोगों को टीका दिलवा कर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विकास कुमार गिरी, तेज नारायण सिंह,गणेश प्रसाद, मनोज साह, मनोज सिंह, सनफूल राय, धर्मनाथ सिंह, रामायण पांडे, मनोज मांझी, सतीश पांडे, रंगलाल पंडित, रामदेव साह, सच्चिदानंद कुवर, भागवत प्रसाद, मुकेश साह, सुदिश राय, मनीष शर्मा, सत्येंद्र पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।
-/-




Recent Comments