पत्रकारों की होली मिलन सामरोह में लोक कलाकारों की गायकी का रहा जबरदस्त धमाल

● जीते तो 15 प्रतिशत राशि पत्रकार कल्याण में होगा खर्च- सुधांशु

एकमा(सारण)। आजादी की लड़ाई से लेकर अबतक पत्रकारों को सिर्फ छला गया है तथा यदि पंचायत प्रतिनिधियों ने मुझे एक मौका दिया तो पत्रकारों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जाएगा। यह बातें एकमा में पत्रकारों द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए सारण एमएलसी निकाय पद के प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने कही। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपने खून पसीने से समाज को सींचने का काम करते हैं बावजूद इसके सरकार द्वारा अबतक पत्रकारों के हित में कोई ठोस कदम नही उठाया जा सका है। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकारों से तत्काल पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। प्रतिनिधि चुने जाने के बाद अपने वार्षिक कोष की 15 प्रतिशत राशि पत्रकार कल्याण हित में खर्च करने की उन्होंने घोषणा की।
इससे पहले गायक रामेश्वर गोप बादल बवाली सोनम मिश्रा तथा मनोज कुमार सिंह ने पारंपरिक होली गीत गाकर जबरदस्त धमाल मचाया। समारोह में शामिल पत्रकारों को सुधांशू रंजन ने अंगवस्त्र व गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया। समारोह को कामरेड अरुण कुमार डॉ सत्यदेव यादव तथा एबीपीएसएस के जिला संयोजक मनोकामना सिंह के अलावा पत्रकार बीरेन्द्र यादव बसंत सिंह कमल सिंह सेंगर तारकेश्वर प्रसाद मनोज सिन्हा तथा संजीव शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया।

इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय पत्रकार मनोज सिंह, मंजीत नरायण सिंह,विरेन्द्र प्रसाद यादव, के.के. सेंगर, विनीत कुमार, तारकेश्वर प्रसाद, राजेश पाठक, मोतीलाल प्रसाद, संजीव कुमार शर्मा,
अमीत कुमार, संजय सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया । कार्यक्रम के दौरान मढ़ौरा से पत्रकार भूपेश भीम, मनोकामना सिंह, अवधेश वर्मा संजीव कुमार, मांझी उमेश कुमार लहलादपुर से अमीत कुमार गुप्ता, मनोज सिंहा, संजय ओझा, रिविलगंज से डा वसंत सिंह, डॉ सत्यदेव यादव, सत्येन्द्र यादव, कामरेड अरुण कुमार के साथ जिला के दर्जनों प्रखंड से पत्रकार शामिल हुएं ।

-/-