डोरीगंज मे बालू लदे दो ट्रक एवं दो ट्रैक्टर जप्त , तीन गिरफ्तार
डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
डोरीगंज थानाक्षेत्र के रायपुर बिंदगावा गाँव के समीप से गश्ती के दौरान सोमवार की सुबह स्थानीय पुलिस ने बालू लदी दो ट्रको तथा दो ट्रैक्टरो के साथ अवैध रूप से बालू के परिवहन मे सक्रिय पुलिस के द्वारा मौके से 3 लोग पकड़े गए जिन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि जप्त किए गए दोनो ट्रको तथा ट्रैक्टरो से बाल का अवैध परिवहन किया जा रहा था जिसे पुलिस गश्ती के दौरान पकड़ा गया जप्त वाहनो के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है ।